वीडियो : बक्सर में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, डीएम ने खुद भरा स्वगणना फॉर्म ..

बताया कि सभी प्रश्नों का उत्तर भरकर सबमिट करने पर एक यूनिक आईडी मोबाइल या ईमेल पर प्राप्त हो जाती है. जब प्रगणक घर पहुंचेगा, तब केवल इस आईडी को दिखाना होगा और डाटा का सत्यापन हो जाएगा.






                               


  • पहली बार पूरी तरह पेपरलेस होगी जनगणना, आम लोगों को मिला खुद जानकारी भरने का मौका
  • डीएम साहिला ने अधिकारियों को किया जागरूक, हर व्यक्ति से 10 लोगों को प्रेरित करने की अपील

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले में जनगणना 2027 को लेकर बड़ी पहल की गई, जहां जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान डिजिटल स्वगणना प्रक्रिया की शुरुआत हुई. खास बात यह रही कि डीएम ने खुद स्वघोषणा पत्र भरकर इस अभियान का शुभारंभ किया और इसे जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया.

समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को जनगणना 2027 के तहत स्वगणना (Self Enumeration) को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी साहिला ने इसे देश के इतिहास की पहली पूर्णतः डिजिटल और पेपरलेस जनगणना बताया. उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का महा अभियान है, जिससे आने वाले पांच से दस वर्षों की योजनाओं की दिशा तय होगी.

बैठक की शुरुआत में डीएम ने स्वयं स्वघोषणा पत्र भरकर अधिकारियों और कर्मियों को इस नई प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव कराया. उन्होंने बताया कि इस बार आम नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर दिया गया है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होगी.

डीएम ने se.census.gov.in लिंक साझा करते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल के जरिए आसानी से स्वगणना कर सकता है. लॉगिन करने पर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है, जिसके बाद उपयोगकर्ता सीधे जनगणना पेज पर पहुंच जाता है. वहां कुल 33 सरल प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके उत्तर विकल्प के रूप में उपलब्ध होते हैं.

उन्होंने बताया कि सभी प्रश्नों का उत्तर भरकर सबमिट करने पर एक यूनिक आईडी मोबाइल या ईमेल पर प्राप्त हो जाती है. जब प्रगणक घर पहुंचेगा, तब केवल इस आईडी को दिखाना होगा और डाटा का सत्यापन हो जाएगा.

डीएम ने सभी अधिकारियों से अपील की कि वे कम से कम दस लोगों को इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें और उन्हें स्वगणना के लिए प्रेरित करें, ताकि यह डिजिटल अभियान सफल हो सके.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments