कहा कि उनका सपना इंजीनियर बनना है. दसवीं में अच्छे अंक आने से उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है. अब वह आगे की पढ़ाई के साथ-साथ नीट परीक्षा की तैयारी भी करना चाहती हैं.
![]() |
| माता-पिता के साथ नव्या पाठक |
- बचपन से मेधावी छात्रा ने मेहनत के दम पर रचा कीर्तिमान, परिवार में जश्न का माहौल
- इंजीनियर बनने का सपना, आगे नीट की तैयारी कर देश सेवा का लक्ष्य
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : फाउंडेशन स्कूल की छात्रा नव्या पाठक ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने विद्यालय, परिवार और गांव का नाम गौरवान्वित किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिजनों के साथ विद्यालय परिवार में जश्न मनाया जा रहा है.
नव्या बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही हैं और फाउंडेशन स्कूल में ही प्रारंभिक शिक्षा से लेकर अब तक अध्ययनरत हैं. उनके पिता राजीव कुमार पाठक, जो दरभंगा जिले के बिशनपुर गांव के मूल निवासी हैं, वर्तमान में फाउंडेशन स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि नव्या हमेशा से अनुशासित और पढ़ाई के प्रति समर्पित रही है, जिसका परिणाम आज सबके सामने है.
अपनी सफलता पर नव्या ने कहा कि उनका सपना इंजीनियर बनना है. दसवीं में अच्छे अंक आने से उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है. अब वह आगे की पढ़ाई के साथ-साथ नीट परीक्षा की तैयारी भी करना चाहती हैं. उनका कहना है कि उनका पहला लक्ष्य अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना है.
नव्या का परिवार भी शिक्षा के प्रति सजग है. उनके परिवार में तीन बहनें और एक भाई हैं. उनकी दो बड़ी बहनें उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, जिनमें एक बीटेक कर रही है जबकि दूसरी दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही है. वहीं, उनका छोटा भाई भी फाउंडेशन स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है.
नव्या ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के निदेशक पीके मिश्र और सभी शिक्षकों को दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने नव्या को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य छात्रों को भी उससे प्रेरणा लेने की सलाह दी.






.png)











0 Comments