तड़के एक्शन मोड में प्रशासन, बक्सर सेंट्रल जेल में चला सघन सर्च ऑपरेशन ..

सुबह 5 बजे शुरू हुआ यह सर्च ऑपरेशन 7:20 बजे तक चला. इस दौरान सभी बैरकों, वार्डों, रसोईघर और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की गई. 






                               

  • डीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य की अगुवाई में दो घंटे तक चली छापेमारी
  • हर बैरक और वार्ड की ली गई तलाशी, जांच में नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सेंट्रल जेल में शुक्रवार की सुबह जिला पदाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई. करीब दो घंटे से अधिक समय तक चले इस अभियान में जेल परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली गई. हालांकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई.

सुबह 5 बजे शुरू हुआ यह सर्च ऑपरेशन 7:20 बजे तक चला. इस दौरान सभी बैरकों, वार्डों, रसोईघर और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की गई. बंदियों के रहने वाले स्थानों की भी सघन तलाशी ली गई और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया.

इस कार्रवाई में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ सदर एसडीएम अविनाश कुमार, सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार सहित कई थानों की पुलिस टीम मौजूद रही. वहीं जेल सुपरिटेंडेंट ज्ञानिता गौरव भी कारा कर्मियों के साथ पूरी कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहीं.

छापेमारी के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया गया था. उन्होंने कहा कि पूरी जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की औचक जांच जारी रहेगी, ताकि जेल के अंदर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनी रहे.













Post a Comment

0 Comments