कल डीएम ने दिया था निर्देश, आज सड़क पर उतरे एसपी, बक्सर में ‘रोको-टोको अभियान’ का दिखा असर ..

अभियान के दौरान ज्योति प्रकाश चौक को विशेष जांच स्थल में तब्दील कर दिया गया था. यहां पुलिस द्वारा एक घेरा बनाकर हर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही थी.
ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी पर कार्रवाई से बचने के लिए एसपी के सामने हाथ जोड़ता व्यक्ति





                               


  • ज्योति प्रकाश चौक पर सघन वाहन जांच, ब्लैक फिल्म और बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई
  • ट्रिपल लोडिंग पर भी सख्ती, खुद मोर्चा संभालते नजर आए एसपी

बक्सर टॉप न्यूज बक्सर :  तरफ जहां जिला पदाधिकारी साहिला ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में अपने मातहतों को रोको-टोको अभियान’ को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया था, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन भी अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसपी शुभम आर्य खुद सड़क पर उतर गए और नगर के ज्योति प्रकाश चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. 

कार के शीशे से फिल्म हटवाते एसपी 

शनिवार को चलाए गए इस अभियान के दौरान ज्योति प्रकाश चौक को विशेष जांच स्थल में तब्दील कर दिया गया था. यहां पुलिस द्वारा एसपी के चारो ओर एक घेरा बनाकर हर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही थी. सबसे खास बात यह रही कि एसपी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर जांच का नेतृत्व कर रहे थे, जिससे पूरे अभियान में सख्ती साफ दिखाई दी.

जांच के दौरान कई चारपहिया वाहनों के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म को मौके पर ही उतरवाया गया. वहीं बिना हेलमेट चल रहे बाइक चालकों को पकड़कर कार्रवाई की गई. ट्रिपल लोडिंग कर रहे युवकों को भी नहीं बख्शा गया और उनके खिलाफ नियमों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई. इस दौरान कई लोगों को मौके पर ही फटकार भी लगाई गई, जिससे आसपास के लोगों में भी सतर्कता देखने को मिली.

जांच के दौरान एसपी, एसडीपीओ, व अन्य


मौके पर एसडीपीओ गौरव कुमार पांडेय, नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत नगर थाना की पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय दिखी. सभी अधिकारी अभियान को सफल बनाने में जुटे रहे और लगातार वाहनों की जांच करते नजर आए.

वाहन जांच के दौरान ई रिक्शा से टकरा गई स्कूटी सवार mahila

गौरतलब है कि हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा था कि सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके बाद एसपी का इस तरह खुद सड़क पर उतरना यह संकेत देता है कि प्रशासनिक निर्देश अब जमीनी स्तर पर अमल में लाए जा रहे हैं.

हालांकि, अब देखने वाली बात यह होगी कि यह सख्ती केवल अभियान तक सीमित रहती है या इसे नियमित रूप से जारी रखा जाता है. फिलहाल, बक्सर की सड़कों पर दिखी इस सक्रियता ने यह जरूर संकेत दे दिया है कि नियम तोड़ने वालों के लिए आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं.











Post a Comment

0 Comments