बक्सर निवासी डॉ नरेन्द्र पाठक को पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने सौंपा अहम दायित्व ..

भविष्य की राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें विशेष दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान बदलते राजनीतिक परिदृश्य में संगठन को मजबूत करने और नई रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई.

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के साथ डॉ नरेंद्र पाठक

 





                            

बक्सर निवासी नरेंद्र पाठक को पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने सौंपा अहम दायित्व
भविष्य की राजनीति पर दिए निर्देश, संगठन विस्तार पर जोर
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विधान पार्षद ललन सर्राफ भी रहे मौजूद 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर/पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर निवासी डॉ नरेंद्र पाठक को भविष्य की राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें विशेष दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान बदलते राजनीतिक परिदृश्य में संगठन को मजबूत करने और नई रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई.

डॉ नरेन्द्र पाठक, जो बक्सर जिले के कुसुरपा गांव के निवासी हैं, लंबे समय से नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं. वे जगजीवन राम संसदीय एवं राजनीतिक शोध संस्थान के पूर्व निदेशक रह चुके हैं और मुख्यमंत्री के संसदीय वाद-वृत के लेखक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. बैठक में उन्हें संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक विस्तार और जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

इस मौके पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विधान पार्षद ललन सर्राफ भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने भी संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की रणनीति को लेकर अपने विचार साझा किए. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस तरह की बैठकों के जरिए जदयू अपनी राजनीतिक रणनीति को और धार देने की तैयारी में है.













Post a Comment

0 Comments