कहा कि किसी भी बेटी के साथ इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने इसे पूरे समाज के लिए पीड़ादायक बताते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए.

पूर्व विधायक ने निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की
होनहार छात्रा की असमय मौत से जिले में पसरा मातम
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के बसौली गांव निवासी तथा होनहार छात्रा दीक्षा दूबे की हरियाणा के NIT कुरुक्षेत्र में हुई असमय मृत्यु ने पूरे जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है. इस हृदयविदारक घटना पर पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने गंभीर चिंता जताते हुए मामले की त्वरित व निष्पक्ष जांच की मांग की है.
दरअसल, दीक्षा दूबे अपने उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अध्ययनरत थीं. इसी दौरान उनकी असमय मृत्यु की खबर सामने आई, जिसने पूरे बक्सर सहित आसपास के क्षेत्रों को स्तब्ध कर दिया.
इस घटना को लेकर पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि किसी भी बेटी के साथ इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्होंने इसे पूरे समाज के लिए पीड़ादायक बताते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए.
उन्होंने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों की पहचान हो सके और उन्हें कड़ी सजा मिल सके. साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी जोर दिया.
पूर्व विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
दीक्षा दूबे की असमय मृत्यु ने एक बार फिर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बक्सर में शोक का माहौल है और लोग इस मामले में न्याय की उम्मीद कर रहे हैं.





.png)











0 Comments