परशुराम जन्मोत्सव पर गूंजी नहर कॉलोनी, भक्ति में डूबा रहा शिव मंदिर परिसर ..

सदस्यों द्वारा भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. घंटों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.






                               

  • विधि-विधान से पूजा, हवन और प्रवचन का आयोजन
  • वक्ताओं ने परशुराम के जीवन से लिया तप और त्याग का संदेश

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नहर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना, हवन और प्रवचन के बीच श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिली और पूरा परिसर भक्ति के माहौल में सराबोर रहा.

कार्यक्रम की शुरुआत मंच के सदस्यों द्वारा भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. घंटों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

इस अवसर पर आयोजित प्रवचन में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन तप, त्याग और समर्पण का प्रतीक है, जिससे समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए. उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें धर्म व सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देते हैं.

कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, हरिद्वार तिवारी, मनमन पांडेय, पीयूष पांडेय, दयानंद उपाध्याय, आनंद कुमार पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय, रेडक्रॉस सचिव डॉ श्रवण तिवारी, अभिषेक ओझा, सरोज तिवारी, संजय ओझा, प्रमोद कुमार चौबे, अवधेश चौबे, आशुतोष चतुर्वेदी, अखिलेश पांडेय, धनंजय मिश्रा अध्यापक, रितेश जी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.














Post a Comment

0 Comments