पत्नी से नाराज युवक चढ़ा बिजली टॉवर, डेढ़ घंटे ठप रही सप्लाई ..

अचानक गांव के पास स्थित हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया और देखते ही देखते शीर्ष तक पहुंच गया. ऊपर पहुंचकर उसने दोनों हाथ फैलाकर खड़ा हो गया, जिसे देखकर नीचे मौजूद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और अनहोनी की आशंका से हर कोई सहम गया.






                               


  • 200 फीट ऊंचाई पर खड़े युवक को देख सहमे ग्रामीण, टली बड़ी अनहोनी
  • पुलिस की समझाइश और बिजली कटौती के बाद सुरक्षित नीचे उतरा व्यक्ति

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पसाहरा गांव में रविवार को पत्नी से नाराज एक युवक ने जान जोखिम में डालते हुए करीब 200 फीट ऊंचे बिजली टॉवर पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि करीब डेढ़ घंटे तक इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी. काफी मशक्कत के बाद पुलिस के समझाने पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद आक्रोशित युवक अचानक गांव के पास स्थित हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया और देखते ही देखते शीर्ष तक पहुंच गया. ऊपर पहुंचकर उसने दोनों हाथ फैलाकर खड़ा हो गया, जिसे देखकर नीचे मौजूद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और अनहोनी की आशंका से हर कोई सहम गया.

घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हालात को देखते हुए तत्काल बिजली विभाग से संपर्क कर टॉवर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन की सप्लाई बंद कराई गई, ताकि किसी भी तरह का खतरा टाला जा सके.

इस मामले में इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति टावर पर चढ़ा है, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक लगातार माइकिंग कर युवक को समझाया गया, तब जाकर वह सुरक्षित नीचे उतर आया.

इसके बाद पुलिस ने माइकिंग कर युवक को समझाना जारी रखा. परिवार और जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए उसे शांत रहने और नीचे उतरने के लिए लगातार अपील की गई. युवक के नीचे उतरते ही लोगों ने राहत की सांस ली. घटना के बाद गांव में काफी देर तक इस मामले की चर्चा होती रही और पुलिस की तत्परता की सराहना की गई.















Post a Comment

0 Comments