ZELDA ज्वेलरी कलेक्शन का भव्य लॉन्च, अक्षय तृतीया पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़ ..

नए कलेक्शन की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. ग्राहकों ने खास तौर पर आधुनिक डिजाइन और पारंपरिक शैली के अनूठे मेल को खूब सराहा. कई लोगों ने मौके पर ही अपनी पसंदीदा ज्वेलरी की खरीदारी भी की.

नए कलेक्शन का लॉन्च करते विनय कुमार

 





                               


  • आधुनिक डिजाइन और पारंपरिक शुद्धता का अनोखा संगम बना आकर्षण का केंद्र
  • युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया 22 कैरेट का खास कलेक्शन 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के यमुना चौक स्थित आर के ज्वेलर्स में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर “ZELDA” 22 कैरेट ज्वेलरी कलेक्शन का भव्य लॉन्च किया गया, जहां दिनभर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही और नए डिजाइन देखने के साथ खरीदारी को लेकर लोगों में खास उत्साह नजर आया.

लॉन्च के मौके पर शोरूम का माहौल पूरी तरह उत्सव में तब्दील हो गया. नए कलेक्शन की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. ग्राहकों ने खास तौर पर आधुनिक डिजाइन और पारंपरिक शैली के अनूठे मेल को खूब सराहा. कई लोगों ने मौके पर ही अपनी पसंदीदा ज्वेलरी की खरीदारी भी की.

आर के ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर विनय कुमार ने बताया कि “ZELDA” कलेक्शन को खास तौर पर आज के युवाओं की पसंद और बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि आज का युवा पारंपरिक आभूषणों के साथ कुछ नया और यूनिक चाहता है, और यह कलेक्शन उसी सोच का परिणाम है.

उन्होंने जानकारी दी कि इस कलेक्शन में टेम्पल ज्वेलरी, प्रीमियम ज्वेलरी और एंटीक ज्वेलरी के साथ कई आधुनिक डिजाइनों की विस्तृत रेंज शामिल है. हर एक ज्वेलरी पीस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह पारंपरिक लुक के साथ मॉडर्न स्टाइल को भी बेहतरीन तरीके से पेश करे. “ZELDA” कलेक्शन की खासियत इसकी शानदार फिनिशिंग, यूनिक डिजाइन और 22 कैरेट शुद्धता है, जो इसे अन्य कलेक्शन से अलग बनाती है.

अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना समय के साथ मूल्य और महत्व दोनों में वृद्धि करता है. यही वजह है कि लोग इसे निवेश और परंपरा दोनों के रूप में देखते हैं.

त्योहार के इस पावन अवसर पर आर के ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए विशेष कलेक्शन पेश किया है, जिसमें आकर्षक डिजाइन, उचित मूल्य और भरोसेमंद गुणवत्ता लोगों को अपनी ओर खींच रही है. अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर कुछ खास और यूनिक खरीदना चाहते हैं, तो “ZELDA” ज्वेलरी कलेक्शन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह न केवल आपकी खूबसूरती को निखारेगा, बल्कि एक मजबूत निवेश भी साबित होगा.















Post a Comment

0 Comments