मां काली के वार्षिकोत्सव पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब ..

हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां का प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य के भागी बने. आयोजन स्थल पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.

माता की पूजा करतीं सेविका






                               


  • छोटकी सारीमपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ आयोजन
  • अखंड हरिकृतन और प्रसाद वितरण में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : छोटकी सारीमपुर स्थित शिवपुरी मठिया मोहल्ला में रविवार को मां काली उम्मेदपुर वाली का वार्षिकोत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति का अनूठा वातावरण बनाया.

वार्षिकोत्सव के अवसर पर मां की सेविका सुनीता देवी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान भक्तों ने मां के जयकारे लगाए और भजन-कीर्तन के माध्यम से माहौल भक्तिमय बना दिया. आयोजन को सफल बनाने के लिए एक दिन पूर्व 18 अप्रैल को 24 घंटे का अखंड हरिकृतन आयोजित किया गया, जो पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ.

कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां का प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य के भागी बने. आयोजन स्थल पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.

मौके पर वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सुधीर सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, सतीश सिन्हा, सुजीत सिन्हा, सत्यराज सिन्हा, प्रणील सिन्हा, अंजनी लाल, आदित्य कुमार, मीना देवी, विवेक श्रीवास्तव, विश्वजीत श्रीवास्तव, बैजन्ती देवी, मनी कुमारी, खुशबू श्रीवास्तव, शिवम्, अंशू और शिवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.















Post a Comment

0 Comments