बताया कि शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और समानता के संदेश को मजबूत करने का कार्य करता है.
- डीजे की धुन पर झूमता बक्सर, अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा
- आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संयुक्त आयोजन में दिखा उत्साह
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : अंबेडकर जयंती के अवसर पर बक्सर शहर में सोमवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और पूरा शहर जय भीम के नारों से गूंज उठा. किला मैदान से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.
आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शोभा यात्रा में कार्यकर्ता और समर्थक डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए. यात्रा के दौरान मार्गों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और कई स्थानों पर भव्य स्वागत भी किया गया.
शोभा यात्रा किला मैदान से प्रारंभ होकर मॉडल थाना चौक, रामरेखा घाट, मुनीम चौक, यमुना चौक होते हुए पुनः मॉडल थाना चौक के रास्ते ज्योति प्रकाश चौक से गुजरकर अंबेडकर चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई. पूरे मार्ग में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा.
आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार राम उर्फ अनिल प्रधान ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह भव्य शोभा यात्रा निकाली गई है. उन्होंने कहा कि उनके संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिली.
अनिल प्रधान ने बताया कि शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और समानता के संदेश को मजबूत करने का कार्य करता है.
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता रमेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष शंकर राम, जिला सचिव समर राम, वार्ड पार्षद दिनेश पासवान, जिला प्रवक्ता मो. अकरम, सदस्य राजकुमार राम, जिला कमिटी व्यवस्थापक डॉ. दिनेश कुमार, सदस्य निर्मल कुमार, अनिल राम, अनूप कुमार राम, छात्र नेता कल्याण छात्रावास राजीव मेहरा, उप मुखिया सिमरी उर्मिला देवी, मोहित कुशवाहा, मधुकर किशोर व कुशवाहा, मिथुन चक्रवर्ती, जिलाध्यक्ष महिला विंग प्रेमा राज तथा पूर्व वार्ड पार्षद निर्मला देवी सहित कई लोग सक्रिय भूमिका में रहे.
वीडियो :






.png)











0 Comments