कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करें. साथ ही संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर जागरूकता फैलाना जरूरी है.
- ईशान त्रिवेदी के नेतृत्व में माल्यार्पण, सामाजिक न्याय का संदेश
- युवाओं ने लिया संकल्प, बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिले में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान बिहार एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ईशान त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने भारतीय संविधान की रचना कर देश के हर नागरिक को समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिलाया, जो आज भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है.
इस मौके पर ईशान त्रिवेदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बाबा साहेब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करें. साथ ही संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर जागरूकता फैलाना जरूरी है.
कार्यक्रम के अंत में सभी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे और संविधान की गरिमा को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे.
इस अवसर पर बक्सर एनएसयूआई के नेता रंजन यादव, सुशांत ओझा, विकाश तिवारी, राज सिंह, शोभित सिंह, राकेश पाठक, आलोक राम, अनूप यादव, आर्यन राय, प्रदीप यादव, रौनक उपाध्याय सहित सैकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे.






.png)












0 Comments