जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन, पेश की मानवता की मिसाल ..

तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर बक्सर और “ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 13 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवनदान दिया और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया.





                               


🔹मोहम्मद हलीम के जन्मदिन को बनाया खास, चौथे साल भी लगा रक्तदान कैंप
🔹युवाओं को मिला जागरूकता संदेश, स्वास्थ्य जांच का भी मिला लाभ

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में 22 अप्रैल 2026 को एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां जन्मदिन को सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि समाज सेवा से जोड़ते हुए रक्तदान महादान जीवनदान शिविर का आयोजन किया गया. तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर बक्सर और “ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 13 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवनदान दिया और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया.

यह शिविर माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर, बक्सर में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता सुमित मानसिंघका और ब्लड बक्सर के रविशंकर शर्मा ने किया. इस मौके पर उन्होंने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की.

रक्तदान करने वालों में मोहम्मद हलीम, सादाब आलम, अहमद अंसारी, साबिर अंसारी, संजय पटवा, विजय कुमार, गौतम कुमार, सोनू चौधरी, मुस्तकीन, अखिलेश प्रसाद, प्रभात लाल, अनूप कुशवाहा और मुकेश कुमार शामिल रहे. सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

सुमित मानसिंघका ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है. उन्होंने बताया कि रक्तदान से पहले और बाद में होने वाली सभी जांचें निःशुल्क होती हैं, जिससे व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त कर सकता है.

वहीं आदिल खान ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी के लिए जीवन रेखा बन सकता है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लें.

कार्यक्रम के अंत में नसीम नायक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” के तहत हर खास मौके को रक्तदान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर किया जा सके.

इस शिविर को सफल बनाने में प्रविव, प्रभा रंजन, नसीम नायक, रविरंजन पांडेय, कुमार गौरव, सुमेघा कुमारी, निशा कुमारी, प्रियेश, संतोष कुमार और मोहमद समशी का विशेष योगदान रहा.















Post a Comment

0 Comments