कहना है कि सदर अस्पताल, जो पहले अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहता था, अब वहां मरीजों को समय पर दवाइयां और जांच सुविधाएं मिलने लगी हैं. अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के कारण दूर-दराज से आने वाले लोगों को भी राहत मिली है.
- विधायक आनंद मिश्रा की सक्रियता से सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार, मरीजों को मिलने लगी बेहतर सुविधा
- गोलंबर क्षेत्र में जाम से राहत, मजदूरों के लंबित भुगतान का भी हुआ समाधान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर विधानसभा क्षेत्र में बीते कुछ महीनों के भीतर विकास कार्यों की रफ्तार ने आम लोगों के बीच नई उम्मीद जगाई है. स्वास्थ्य व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक और मजदूरों की समस्याओं तक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है. भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार का कहना है कि परिवर्तनों के पीछे स्थानीय विधायक आनंद मिश्रा की सक्रियता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को प्रमुख कारण है.
अविनाश का कहना है कि सदर अस्पताल, जो पहले अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहता था, अब वहां मरीजों को समय पर दवाइयां और जांच सुविधाएं मिलने लगी हैं. अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के कारण दूर-दराज से आने वाले लोगों को भी राहत मिली है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है और स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर हुई हैं.
वहीं, शहर के गोलंबर क्षेत्र में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या भी अब काफी हद तक खत्म हो चुकी है. पहले जहां घंटों जाम में फंसे रहना आम बात थी, अब यातायात सुचारू रूप से चल रहा है. इससे न केवल आम नागरिकों को राहत मिली है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों पर भी सकारात्मक असर पड़ा है.
इसके अलावा पावर प्लांट से जुड़े मजदूरों के लंबित भुगतान की समस्या का भी समाधान कराया गया है. मजदूरों को उनका बकाया मिलने से उनके बीच संतोष देखा जा रहा है. यह कदम श्रमिक वर्ग के लिए बड़ी राहत के रूप में सामने आया है.
हालांकि, इन उपलब्धियों के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. कुछ लोगों द्वारा बिना ठोस योगदान के श्रेय लेने की कोशिशों पर सवाल उठाए जा रहे हैं. जनता के बीच यह चर्चा है कि किसने वास्तव में काम किया और कौन केवल दावे कर रहा है.
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा विकास और जनकल्याण की राजनीति में विश्वास रखती है. बक्सर में दिख रहे ये बदलाव उसी सोच का परिणाम हैं. उन्होंने सभी से अपील की कि विकास कार्यों में सहयोग कर क्षेत्र को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं.
अविनाश ने कहा कि, बक्सर में हो रहे ये बदलाव यह संकेत देते हैं कि यदि नेतृत्व सक्रिय हो और मंशा स्पष्ट हो, तो कम समय में भी जनता को ठोस परिणाम मिल सकते हैं.






.png)











0 Comments