लगातार पेड़ों की कटाई के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है और जल संकट भी गहराता जा रहा है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की, ताकि पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके.
- रोटरी अध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम ने सुधीर भवन व कवलदह पोखर पर लगवाए वाटर कूलर
- गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में मिलेगा स्वच्छ पेयजल, छात्राओं को बड़ी राहत
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर में सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब द्वारा सुधीर भवन एवं कवलदह पोखर में वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है. इस पहल से अब लोगों को पूरे वर्ष स्वच्छ पेयजल सुलभ हो सकेगा. खासकर गर्मी के मौसम में यह सुविधा काफी राहत देने वाली साबित होगी.
सुधीर भवन में संचालित रोटरी सहेली सेंटर को ध्यान में रखते हुए यहां वाटर कूलर प्लांट स्थापित किया गया है. इस केंद्र में लड़कियों को ब्यूटी पार्लर, सिलाई एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाता है. ऐसे में यहां आने वाली छात्राओं को अब पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियां और भी सुगम हो जाएंगी.
ज्ञात हो कि रोटरी क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की जाती है, ताकि राहगीरों एवं आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके. इसी क्रम में इस वर्ष भी यह पहल जारी रखी गई है.
तापमान में वृद्धि रोकने का यह है उपाय
इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एक गंभीर चुनौती बन चुका है. लगातार पेड़ों की कटाई के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है और जल संकट भी गहराता जा रहा है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की, ताकि पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके.
कार्यक्रम के दौरान सचिव साहिल, सतेंद्र कुमार सिंह, पीडीजी डॉ सीएम सिंह, दीपक अग्रवाल, मनोज वर्मा, प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्मल सिंह एवं पीपी मनीष कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.






.png)











0 Comments