मैट्रिक प्रशिक्षित शिक्षकों की अंतिम वरीयता सूची प्रकाशित होने और आपत्तियों के निष्पादन के बाद चयनित शिक्षकों को विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित किया गया, जिसमें हरिशंकर सिंह का भी चयन हुआ.
![]() |
| विदाई समारोह में शिक्षक व अन्य |
- पदोन्नति के बाद नए विद्यालय में योगदान से पहले सम्मान समारोह का आयोजन
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उपहारों के साथ दी गई यादगार विदाई
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : मध्य विद्यालय मानसिंह पट्टी में कार्यरत शिक्षक हरिशंकर सिंह को पदोन्नति के बाद नए विद्यालय में पदस्थापन से पहले भावभीनी विदाई दी गई, जहां छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में आयोजित समारोह भावनाओं से भर उठा और कई छात्र-छात्राओं की आंखें नम हो गईं.
बिहार राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालय प्रोन्नति नियमावली 2018 के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार स्नातक (कला) पद पर उच्चतर प्रभार देने की प्रक्रिया पूरी की गई. मैट्रिक प्रशिक्षित शिक्षकों की अंतिम वरीयता सूची प्रकाशित होने और आपत्तियों के निष्पादन के बाद चयनित शिक्षकों को विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित किया गया, जिसमें हरिशंकर सिंह का भी चयन हुआ.
बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई-सह-सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षक के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. गीत, कविता और भाषण के माध्यम से बच्चों ने अपने स्नेह और लगाव को व्यक्त किया. इस दौरान माहौल भावुक हो गया और कई छात्र-छात्राएं अपने आंसू नहीं रोक सके.
शिक्षकों ने भी हरिशंकर सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए उनके समर्पण, अनुशासन और शिक्षण शैली की सराहना की. उन्हें उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
कार्यक्रम में पंकज कुमार सिंह, मारकंडेय राय, लक्ष्मण प्रसाद, ब्रजेश कुमार, मनोज मिश्रा, सनउवर आलम, मुन्ना तिवारी, आशुतोष जी, रिया जी प्रधान, प्रीति दुबे, हुस्ना परवीन, विनीता, अनुज जी, शोएब, राम जी, लाल बाबू तथा समाजसेवी ब्रजेश सिंह बलिहार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं.






.png)











0 Comments