चलती ई-रिक्शा पर गिरी पेड़ की टहनी, टला बड़ा हादसा ..

बताया कि अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा आंधी में बदल गई. इसी दौरान पेड़ की एक बड़ी टहनी टूटकर नीचे आ गिरी. संयोग अच्छा रहा कि उस समय आसपास कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं था, नहीं तो स्थिति गंभीर हो सकती थी.

दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा 






                               

  • स्टेशन रोड के पास कवलदह पोखरा के समीप अचानक मचा हड़कंप
  • चालक सुरक्षित, स्थानीय लोगों की तत्परता से बची जान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर में रविवार की शाम तेज आंधी और हवा ने स्टेशन रोड के समीप कवलदह पोखरा के पास अचानक दहशत का माहौल पैदा कर दिया, जब सड़क किनारे खड़े एक पेड़ की भारी टहनी टूटकर सीधे गुजर रहे ई-रिक्शा पर आ गिरी. इस अप्रत्याशित घटना में बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकाला. काफी मशक्कत के बाद गिरी हुई टहनी को हटाया गया. चालक को हल्की चोटें आईं, जिसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा आंधी में बदल गई. इसी दौरान पेड़ की एक बड़ी टहनी टूटकर नीचे आ गिरी. संयोग अच्छा रहा कि उस समय आसपास कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं था, नहीं तो स्थिति गंभीर हो सकती थी.

घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन प्रभावित रहा. बाद में रास्ता साफ होने पर स्थिति सामान्य हुई.

खराब मौसम में घर से निकलने से करें परहेज

रेडक्रॉस सदस्य सचिन राय ने स्थानीय लोगों के साथ अपील की है कि खराब मौसम और आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.।














Post a Comment

0 Comments