कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात बाधित हो गया. स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
- निमंत्रण बांटने निकले थे दोनों, तेज रफ्तार ट्रक ने ली जान
- घटना के बाद ग्रामीणों का हंगामा, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : एक दर्दनाक सड़क हादसे ने मंगलवार की सुबह एक परिवार की खुशियों को गहरे गम में बदल दिया. बहन की शादी की तैयारियों के बीच निमंत्रण बांटने निकले दो सगे भाइयों की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव के पास आरा-बक्सर फोरलेन पर हुआ.
मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत करनामेपुर (लालू के डेरा) निवासी बृज बिहारी पासवान के पुत्र गणेश पासवान और मुन्ना पासवान के रूप में हुई है. दोनों भाई मंगलवार सुबह बाइक से अपनी बहन की शादी का निमंत्रण देने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात बाधित हो गया. स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाए. लोगों का कहना है कि NH-922 पर भारी वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं.
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
परिजनों के अनुसार, 7 मई को शादी होनी थी, जबकि 3 मई को तिलक और 6 मई को हल्दी की रस्म तय थी. जिस घर में खुशियों का माहौल था, वहां अब शोक का सन्नाटा पसरा है.
वीडियो :






.png)











0 Comments