जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में जुटा कमल सेवा केन्द्र, घायल युवक को 12 घंटे में मिला आयुष्मान कार्ड ..

विधायक आनन्द मिश्र के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई. टीम की सक्रियता के कारण मात्र 12 घंटे के भीतर आयुष्मान कार्ड बनवाकर उपलब्ध करा दिया गया, जिससे घायल युवक के इलाज में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई.





                               


  • विधायक आनन्द मिश्र के नेतृत्व में लगातार हो रहा जनहित कार्य
  • बिजली बिल सुधार कर पुनः चालू कराया गया उपभोक्ता का कनेक्शन

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जनहित के मुद्दों के त्वरित समाधान को लेकर कमल सेवा केन्द्र लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है. विधायक आनन्द मिश्र के नेतृत्व में संचालित कमल सेवा केन्द्र, बक्सर धाम में क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निरंतर निवारण किया जा रहा है. हाल के दिनों में स्वास्थ्य और बिजली से जुड़ी दो महत्वपूर्ण समस्याओं का तेजी से समाधान कर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई गई.

जानकारी के अनुसार कमल सेवा केन्द्र को सूचना मिली कि राहुल कुमार ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इलाज के दौरान तत्काल आयुष्मान कार्ड की आवश्यकता सामने आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक आनन्द मिश्र के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई. टीम की सक्रियता के कारण मात्र 12 घंटे के भीतर आयुष्मान कार्ड बनवाकर उपलब्ध करा दिया गया, जिससे घायल युवक के इलाज में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई.

वहीं जनता दरबार में रसीदा बेगम ने बिजली बिल में त्रुटि और बकाया राशि के कारण विद्युत कनेक्शन बंद होने की समस्या रखी. शिकायत मिलते ही कमल सेवा केन्द्र की टीम ने बिजली विभाग से संपर्क कर आवश्यक करेक्शन कराया. साथ ही बकाया राशि को आसान किस्तों में व्यवस्थित कराते हुए उनका विद्युत कनेक्शन पुनः चालू कराया गया. इससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली.

इन जनसेवा कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कराने में विनय कुमार मिश्र, विकास भारद्वाज सहित कमल सेवा केन्द्र की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. स्थानीय लोगों ने टीम की सक्रियता और त्वरित कार्यशैली की सराहना की है.

कमल सेवा केन्द्र की ओर से कहा गया कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए टीम लगातार तत्पर है और आगे भी जनहित सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य जारी रहेगा.













Post a Comment

0 Comments