गंगा के रास्ते शराब तस्करी का पर्दाफाश, 95 लीटर अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार ..

इसी दौरान सूचना मिली कि गंगा नदी पार से शराब की खेप बक्सर लाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम जज घाट पहुंची, जहां एक युवक दो सफेद बोरे मोटरसाइकिल पर लाद रहा था. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर
  





                               


  • गुप्त सूचना पर नगर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
  • बाइक, मोबाइल और भारी मात्रा में शराब जब्त

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जज घाट इलाके में छापेमारी कर 95.04 लीटर अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान डुमरांव थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार निवासी करण कुमार मिश्रा के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से लाल रंग की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है.

जानकारी के अनुसार पीटीसी सनोज कुमार और होमगार्ड सिपाही अजीत कुमार पासवान अपराध निरोधक गश्ती पर निकले थे. इसी दौरान सूचना मिली कि गंगा नदी पार से शराब की खेप बक्सर लाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम जज घाट पहुंची, जहां एक युवक दो सफेद बोरे मोटरसाइकिल पर लाद रहा था. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान दोनों बोरों से बीयर, मसाला शराब और व्हिस्की की विभिन्न ब्रांडों की कुल 95.04 लीटर शराब बरामद हुई. पुलिस ने स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में शराब, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया. पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह अपने सहयोगी रजनीश कुमार तिवारी के साथ उत्तर प्रदेश से शराब लाकर बक्सर शहर में बिक्री करता था.

नगर थाना पुलिस ने बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.













Post a Comment

0 Comments