बड़ी खबर : सिगरही पोखर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन वाहनों पर 58 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना ..

जांच में यह सामने आया कि वाहनों का उपयोग बिना किसी वैध खनन अनुज्ञप्ति या परमिट के किया जा रहा था. प्रशासनिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि संबंधित स्थल पर वर्तमान में कोई अधिकृत निर्माण कार्य नहीं चल रहा था.

 





                               


  • जेसीबी और दो ट्रैक्टर मिट्टी की अवैध खुदाई और परिवहन में पकड़े गए. खनन विभाग की सख्त कार्रवाई
  • नगर थाना पुलिस की छापेमारी में उजागर हुआ बड़ा राजस्व नुकसान का मामला

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिगरही पोखर के पास अवैध मिट्टी खनन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों पर कुल 58,05,507 रुपये का जुर्माना लगाया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस के एसआई राजीव रंजन के नेतृत्व में गश्ती दल ने दिनांक 20.05.2026 को सुबह लगभग 03:00 बजे सिगरही पोखर क्षेत्र से मिट्टी की अवैध खुदाई और परिवहन करते हुए एक जेसीबी और दो ट्रैक्टरों को पकड़ा. इसके बाद खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें अवैध खनन की पुष्टि हुई.

जांच में यह सामने आया कि वाहनों का उपयोग बिना किसी वैध खनन अनुज्ञप्ति या परमिट के किया जा रहा था. प्रशासनिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि संबंधित स्थल पर वर्तमान में कोई अधिकृत निर्माण कार्य नहीं चल रहा था और मिट्टी उत्खनन पूरी तरह अवैध था.

इस कार्रवाई में पकड़े गए वाहनों के नंबर इस प्रकार हैं. एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर. इन तीनों वाहनों पर कुल मिलाकर 58,05,507 रुपये का शमन शुल्क एवं रॉयल्टी निर्धारित की गई है.

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यह पूरा मामला बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली 2019 (यथा संशोधित 2024) तथा एमएमडीआर एक्ट 1957 के तहत दंडनीय है.

प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन पर लगातार सख्त निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.














Post a Comment

0 Comments