बक्सर में वेडिंग सीजन पर R.K. Jewellers का बड़ा धमाका, ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सिर्फ 9.9% ..

इस विशेष ऑफर के तहत 50 ग्राम से अधिक की वेडिंग ज्वेलरी खरीदने पर केवल 9.9 प्रतिशत मेकिंग चार्ज ही लिया जाएगा. यह ऑफर खास तौर पर उन परिवारों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जिनके घरों में जल्द ही शादी समारोह होने वाले हैं.

 





                               


  • शादी के बाजार में ग्राहकों को बड़ी राहत, भारी ज्वेलरी पर सीधी बचत का मौका
  • ब्राइडल कलेक्शन में नए डिजाइन शामिल, सीमित समय के लिए स्पेशल ऑफर

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शादी-ब्याह के इस सुनहरे सीजन में ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. बक्सर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम R.K. Jewellers (RajKishore Gold Jewellery) ने वेडिंग सीजन को खास बनाते हुए एक आकर्षक ऑफर की घोषणा की है. इस ऑफर के तहत अब ग्राहकों को भारी वेडिंग ज्वेलरी पर बेहद कम मेकिंग चार्ज में खरीदारी का अवसर मिलेगा, जिससे शादी की तैयारियों का बजट काफी हद तक कम हो सकता है.

शोरूम प्रबंधन के अनुसार आमतौर पर बाजार में वेडिंग ज्वेलरी पर 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज लिया जाता है, जिससे ग्राहकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ जाता है. लेकिन इस विशेष ऑफर के तहत 50 ग्राम से अधिक की वेडिंग ज्वेलरी खरीदने पर केवल 9.9 प्रतिशत मेकिंग चार्ज ही लिया जाएगा. यह ऑफर खास तौर पर उन परिवारों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जिनके घरों में जल्द ही शादी समारोह होने वाले हैं.

इस ऑफर के साथ शोरूम में ग्राहकों के लिए नया और आकर्षक ब्राइडल कलेक्शन भी पेश किया गया है. इसमें एक्सक्लूसिव ब्राइडल सेट, लेटेस्ट डिजाइन के हार, झुमके, ट्रेडिशनल मंगलसूत्र, कंगन और भारी वेडिंग ज्वेलरी की विस्तृत रेंज शामिल है. हर डिजाइन को खास तौर पर शादी के मौके को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि दुल्हन और परिवार दोनों की पसंद पूरी हो सके.

शोरूम प्रबंधन का कहना है कि यह स्पेशल ऑफर सीमित समय के लिए ही लागू रहेगा. ऐसे में ग्राहकों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपनी खरीदारी की योजना बनाएं और इस अवसर का लाभ उठाएं. शादी के सीजन में यह ऑफर बाजार में बड़ी प्रतिस्पर्धा और ग्राहकों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है.

खरीदारी के लिए ग्राहक बक्सर के पुराना चौक स्थित R.K. Jewellers से संपर्क कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9572031045 पर भी संपर्क किया जा सकता है. गुणवत्ता, भरोसा और आधुनिक डिजाइन के लिए यह शोरूम लंबे समय से ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है.














Post a Comment

0 Comments