भर्ती प्रक्रिया में 18 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. इसमें आईटीआई पास के साथ-साथ ग्रेजुएट, डिप्लोमा और बीटेक डिग्री धारकों को भी मौका दिया गया है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है.
- पुणे की नामी कंपनी Jabil Circuit India करेगी कैंपस चयन, 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग
- आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और बीटेक पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पूरी प्रक्रिया निःशुल्क
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डुमरांव में 6 मई 2026 को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 300 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. खास बात यह है कि यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी और विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कैंपस प्लेसमेंट में पुणे स्थित प्रतिष्ठित कंपनी Jabil Circuit India Pvt. Ltd. भाग लेगी. कंपनी द्वारा ट्रेनी (FTC) पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को रंजनगांव, पुणे में नियुक्ति दी जाएगी, जहां उन्हें 21000 रुपये सीटीसी और करीब 22500 रुपये इन हैंड वेतन मिलेगा.
इस भर्ती प्रक्रिया में 18 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. इसमें आईटीआई पास के साथ-साथ ग्रेजुएट, डिप्लोमा और बीटेक डिग्री धारकों को भी मौका दिया गया है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है.
संस्थान के प्राचार्य मो० मसूद रशीद ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 6 मई को सुबह 10 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डुमरांव के कैंपस में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा.
जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर द्वारा जारी इस सूचना के बाद जिले के युवाओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.






.png)











0 Comments