कहा कि ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दीर्घायु एवं विश्व शांति की कामना भी की.
भक्ति, ध्यान और गुरु पूजा से भक्तिमय हुआ माहौल
आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में जुटे श्रद्धालुओं ने लिया दिव्य ऊर्जा का अनुभव
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर बुधवार को शहर के बाजार समिति स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में विशेष सत्संग, गुरु पूजा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्य शामिल हुए. पूरा वातावरण भक्ति, ध्यान और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया.
बाजार समिति स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर, जो होमगार्ड पुलिस कार्यालय के सामने स्थित है, वहां शाम चार बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. सबसे पहले गुरु वंदना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरु पूजा संपन्न कराई गई. इसके बाद सामूहिक ध्यान एवं सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया.
सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन और ध्यान के माध्यम से लोगों को जीवन में प्रेम, शांति और सेवा का संदेश दिया गया. आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दीर्घायु एवं विश्व शांति की कामना भी की.
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से आए अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन को लेकर पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया.
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षिका वर्षा पांडेय ने बताया कि गुरुदेव के जन्मदिवस को सेवा, साधना और सत्संग के माध्यम से विशेष रूप से मनाया गया. उन्होंने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग लगातार समाज में योग, ध्यान और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए कार्य कर रहा है.






.png)











0 Comments