कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली सफलता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व को प्रमाणित किया है. इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी.
- डॉ. राजेश सिन्हा बोले- भय पर भरोसे की जीत, विपक्ष चारों खाने चित
- डॉ. प्रिय रंजन चौबे ने कहा- कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनता के विश्वास की जीत
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : पश्चिम बंगाल सहित असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत को लेकर भाजपा नेताओं में उत्साह का माहौल है. नेताओं ने इसे जनता के विश्वास, विकास और सुशासन की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी.
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजेश सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में चल रहे महाजंगलराज को समाप्त कर जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है. यह जीत भय पर भरोसे की जीत है. उन्होंने कहा कि बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली सफलता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व को प्रमाणित किया है. इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी.
उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर थी और आम जनता को महाजंगलराज की स्थिति में धकेल दिया गया था. जनता ने भाजपा की नीति और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए इस स्थिति को समाप्त किया है. अब बंगाल कानून के राज और विकास की राह पर आगे बढ़ेगा और “सोनार बांग्ला” का सपना साकार होगा.
वहीं भाजपा जिला प्रवक्ता डॉ. प्रिय रंजन चौबे ने कहा कि यह जीत बंगाल के उन कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने पार्टी को खड़ा करने के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2011 में शून्य से शुरुआत की, 2016 में तीन सीटें और 2021 में 77 सीटें जीतकर आज सत्ता तक पहुंची है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम है.
उन्होंने कहा कि यह जीत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के बंगाल को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है. साथ ही असम और पुडुचेरी में भाजपा की वापसी यह दर्शाती है कि पार्टी जनता की आकांक्षाओं पर खरी उतर रही है.
नेताओं ने कहा कि यह जीत सुशासन, विकास और कानून के राज की प्रतिबद्धता की जीत है, जिससे विपक्ष पूरी तरह परास्त हो गया है.






.png)











0 Comments