वीडियो : नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपित गिरफ्तार ..

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित पीड़िता को कर्मनाशा नदी के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए थे. पीड़िता के बयान के आधार पर राजपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और विशेष टीम का गठन किया गया.

पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त





                               

 


- कर्मनाशा नदी के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हुए थे आरोपी
- एसडीपीओ गौरव पांडेय ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में शादी समारोह के दौरान नर्तकी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ गौरव पांडेय ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया.

उन्होंने बताया कि 1 मई को आयोजित एक शादी समारोह में आई थी, नर्तकी को कार्यक्रम स्थल पर ना ले जाकर आयोजक तथा उसके कुछ साथी कहीं और ले गए. सब ने मिलकर नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित पीड़िता को कर्मनाशा नदी के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए थे. पीड़िता के बयान के आधार पर राजपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और विशेष टीम का गठन किया गया.

गठित टीम ने तेजी से छापेमारी करते हुए रामपुर निवासी बंटी राजभर, सलमान खान, सत्येंद्र कुमार, बभनी निवासी रामलाल तथा उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी रामप्रताप राजभर उर्फ प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सभी आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

एसडीपीओ ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है. यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
 













Post a Comment

0 Comments