वीडियो : भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं को मिला विचार और तकनीक का मंत्र, सुनी गई ‘मन की बात’ भी ..

कहा, "भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि वैचारिक रूप से भी मजबूत बनाने का कार्य करती है. भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम की भावना के साथ काम करते हैं. 





                               

  • बक्सर में दूसरे दिन पांच सत्रों में संगठन, मीडिया, सोशल मीडिया और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन
  • ओम प्रकाश भुवन बोले- राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के दूसरे फेज के दूसरे दिन बक्सर के बगीचा लॉन में कार्यकर्ताओं को संगठन, विचार, मीडिया और नई तकनीकों से जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया. पूरे दिन चले पांच सत्रों में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने के साथ संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया.

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इसके बाद भाजपा बिहार के संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानियां, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया.

पहले सत्र में संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानियां ने "कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण और अपेक्षाएं" विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे. उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन के प्रति जिम्मेदारियों को समझाया. दूसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने "मीडिया विमर्श" विषय पर संबोधित करते हुए वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका और उसके प्रभाव पर चर्चा की.

तीसरे सत्र में शिव नारायण पाण्डेय ने सोशल मीडिया, नई तकनीक, एआई आधारित सूचना तंत्र और संगठन को मजबूत करने के उपायों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी. चौथे सत्र में राजेंद्र भंडारी ने "विचार परिवार" विषय पर अपने विचार साझा किए.

पांचवें सत्र में बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसके कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति संवेदनशीलता स्वाभाविक रूप से दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से बनती है.

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि वैचारिक रूप से भी मजबूत बनाने का कार्य करती है. भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम की भावना के साथ काम करते हैं. ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देते हैं और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में उनकी भूमिका को और मजबूत करते हैं."

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को भी उत्साहपूर्वक सुना. समापन सत्र की अध्यक्षता सदर विधायक आनंद मिश्रा ने की. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

वीडियो : 













Post a Comment

0 Comments