कुछ तस्करों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और उत्पाद टीम के साथ हाथापाई की. इसके बाद आरोपियों ने ट्रेन की एसीपी खींचकर ट्रेन को रोक दिया और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. घटना के बाद मामला काफी गंभीर माना गया था और रेल पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया.
- महिला समेत चार गिरफ्तार, एसआईटी की जांच में खुली अंतरराज्यीय नेटवर्क की परतें
- मोबाइल, बाइक और शराब बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : ट्रेन में शराब तस्करी रोकने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम के साथ हाथापाई कर एसीपी (अलार्म चेन पुलिंग) खींचकर फरार हुए तस्करों के खिलाफ रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बक्सर रेल पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, बाइक और शराब भी बरामद की है. मामले में अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को भागलपुर-एलटीटी ट्रेन में बक्सर के समीप उत्पाद विभाग की टीम शराब जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान कुछ तस्करों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और उत्पाद टीम के साथ हाथापाई की. इसके बाद आरोपियों ने ट्रेन की एसीपी खींचकर ट्रेन को रोक दिया और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. घटना के बाद मामला काफी गंभीर माना गया था और रेल पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया.
मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय आसूचना के आधार पर जांच शुरू की. लगातार छापेमारी और नेटवर्क की पड़ताल के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर गिरोह से जुड़े लोगों तक पहुंच बनाई गई.
एसआईटी की कार्रवाई में जहाना खातून उर्फ खुशबू कुमारी को गिरफ्तार किया गया, जिसे घटना वाले दिन फरार होने वाली महिला बताया गया है. इसके अलावा अंकित कुमार उर्फ गुड्डू को भी गिरफ्तार किया गया, जो पुलिस के अनुसार गिरोह में सप्लायर की भूमिका निभा रहा था. वहीं रंजन शर्मा और वीरेंद्र कुमार राय को पटना से गिरफ्तार किया गया, जो शराब सप्लाई चेन से जुड़े बताए जा रहे हैं.
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच एंड्रॉइड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, दो मोटरसाइकिल और 3.2 लीटर शराब बरामद की है. रेल डीएसपी ने बताया कि पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अब गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका की गहन जांच कर रही है.
वीडियो :






.png)









0 Comments