रक्तदान बना जनांदोलन, रोटरी क्लब के शिविर में दिखी सेवा की भावना ..

कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का संकल्प है. उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब बक्सर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में आगे भी इसी प्रकार कार्य करता रहेगा.

रक्तदाता को सम्मानित करते रोटरी अध्यक्ष व अन्य





                               


- ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में करीब 20 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तवीरों को किया गया सम्मानित

- डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में आयोजन, समाजसेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता हुई मजबूत

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मानवता और समाजसेवा के प्रति समर्पण का अनूठा उदाहरण शनिवार को उस समय देखने को मिला जब सिविल लाइन स्थित रोटरी भवन में रोटरी क्लब बक्सर की ओर से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही. करीब 20 यूनिट रक्त संग्रह के साथ यह आयोजन क्लब के सेवा इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल हो गया.

रक्तदान शिविर में शामिल लोगों ने यह संदेश दिया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है. शिविर में डॉ. दिलशाद आलम, मनीष पांडेय, एस.एम. साहिल, मनोज वर्मा, मंजेश केसरी, अनिल जायसवाल, परशुराम कुमार, गोपाल केसरी, रियासत अली, विजय मानसिंहका, राहुल कुमार, सोनू वर्मा, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, राजा बाबू सहित लगभग 20 रक्तवीरों ने रक्तदान किया.

रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को रक्तदाता सम्मान प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीडीजी डॉ. सी.एम. सिंह उपस्थित रहे. इसके अलावा अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, सचिव एस.एम. साहिल, प्रोजेक्ट चेयर दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, अध्यक्ष निर्वाचित निर्मल कुमार सिंह, सचिव निर्वाचित मनोज, रोहतास गोयल, कृष्णानंद सिंह, प्रदीप जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष मनीष पांडेय, राजेश केसरी, विवेक केसरी, प्रिंस जायसवाल, कुमार सागर सहित कई रोटेरियन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

रक्त संग्रहण का कार्य रेड क्रॉस बक्सर की प्रशिक्षित टीम द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें मुखेश जी और अन्य तकनीशियनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का संकल्प है. उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब बक्सर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में आगे भी इसी प्रकार कार्य करता रहेगा.












Post a Comment

0 Comments