सूचना के अनुसार बक्सर शहर और ग्रामीण इलाकों की कुल 22 मस्जिदों और ईदगाहों में अलग-अलग समय पर नमाज़ अदा की जाएगी. प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर तैयारी रहेगी.
- 28 मई को सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक अदा होगी ईद की नमाज़, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां तेज
- दारुल उलूम अशरफिया मुख्तारुल उलूम की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेजी गई आधिकारिक सूचना
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं. 28 मई 2026 को बक्सर जिले के सभी मस्जिदों और ईदगाहों में निर्धारित समय पर ईद की नमाज़ अदा की जाएगी. इस संबंध में दारुल उलूम अशरफिया मुख्तारुल उलूम, मुसाफिरगंज बक्सर की ओर से पुलिस अधीक्षक को आधिकारिक पत्र भेजकर सभी नमाज़ स्थलों और समय की विस्तृत सूची उपलब्ध कराई गई है.
जारी सूचना के अनुसार बक्सर शहर और ग्रामीण इलाकों की कुल 22 मस्जिदों और ईदगाहों में अलग-अलग समय पर नमाज़ अदा की जाएगी. प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर तैयारी रहेगी.
सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ का समय इस प्रकार है:
- शाही मस्जिद सराय फाटक, बक्सर – 6:30 बजे
- मदीना मस्जिद खलासी मुहल्ला, बक्सर – 6:30 बजे
- ईदगाह बड़की सारिमपुर, बक्सर – 6:45 बजे
- कर्बला मस्जिद सेंट्रल जेल, बक्सर – 7:00 बजे
- नूरी मस्जिद सोहनी पट्टी, बक्सर – 7:00 बजे
- रेहलवाली मस्जिद नई बाजार, बक्सर – 7:00 बजे
- मस्जिद नालबन्द टोली, बक्सर – 7:00 बजे
- मस्जिद सिविल लाइन, बक्सर – 7:00 बजे
- जामा मस्जिद सारिमपुर, बक्सर – 7:00 बजे
- मस्जिद तुर्कपुरवा (मुफस्सिल, बक्सर) – 7:00 बजे
- जमा मस्जिद चौसा (मुफस्सिल, बक्सर) – 7:00 बजे
- खानकाही मस्जिद चौसा (मुफस्सिल, बक्सर) – 7:00 बजे
- मस्जिद इटाढ़ी, बक्सर – 7:00 बजे
- कचहरी मस्जिद मुनीम चौक, बक्सर – 7:15 बजे
- मस्जिद मुसाफिरगंज, नियर रेलवे स्टेशन, बक्सर – 7:15 बजे
- मस्जिद गजाधरगंज, स्टेशन रोड, बक्सर – 7:30 बजे
- बड़ी मस्जिद मेन रोड, बक्सर – 7:30 बजे
- मस्जिद दूध पोखरी कब्रिस्तान, कोहरपुरवा, बक्सर – 7:45 बजे
- जुल्फजल मस्जिद खलासी मुहल्ला, बक्सर – 8:30 बजे
सूचना में बताया गया है कि सभी स्थानों पर नमाज़ शांतिपूर्ण और निर्धारित समयानुसार संपन्न कराई जाएगी. इसके लिए स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
दारुल उलूम अशरफिया मुख्तारुल उलूम मुसाफिरगंज बक्सर के सचिव डॉ. एमडी निसार अहमद द्वारा जारी इस पत्र की प्रति प्रशासन को भेजी गई है, ताकि ईद के मौके पर विधि-व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके.






.png)











0 Comments