उस समय हल्ला-हंगामा किया गया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया. बाद में घर में जाकर देखने पर यह पता चला कि उनके घर के बक्से की कुंडी तोड़कर उनके पत्नी के गहने चोरी कर लिए गए हैं.
- जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हकीमपुर का है मामला
- आरोपी पहले से बाइक चोरी के मामलों में रहा है शामिल
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी श्याम बिहारी दुबे के यहां गृहभेदन करते हुए लगभग सात लाख रुपये के गहनों की चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले का आरोपी उन्होंने अपने ही पड़ोसी तथा पुराने हिस्ट्रीशीटर पर लगाया है. मामला दर्ज कर पुलिस की जांच में जुट गई है, हालांकि 26 मई तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
अपने आवेदन में श्याम बिहारी दुबे ने यह बताया है कि गांव में उनके दो मकान हैं. 17 मई की रात्रि को वह अपने एक मकान में सोए हुए थे, तभी खटपट की आवाज सुनकर जागे तो उन्होंने देखा कि दूसरे मकान की छत से कूद कर साधु उर्फ सूरज गुप्ता पिता - विनोद साहू जो उन्ही के गांव का ही निवासी है दो-तीन और नौजवान लड़कों के साथ छत से भाग रहा है. उस समय हल्ला-हंगामा किया गया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया. बाद में घर में जाकर देखने पर यह पता चला कि उनके घर के बक्से की कुंडी तोड़कर उनके पत्नी के गहने चोरी कर लिए गए हैं.
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अपनी मायके गई थी जब उन्हें इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई तो वह लौट कर आईं और उन्होंने जो जानकारी दी उसके आधार पर ज्ञात हुआ कि सोने का खानदानी हार जिसका वजन तकरीबन चार भर और कीमत लगभग चार लाख रुपये, सोने की अंगूठी चार पीस वजन 3 ग्राम कीमत लगभग 1 लाख रुपये, सोने की चेन, वजन 20 ग्राम कीमत लगभग 2 लाख रुपये, पीतल के बर्तन लगभग साढ़े आठ हजार रुपये के चोरी हो गए हैं.
इस मामले में थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में आरोपी पर ही शक गहरा रहा है वह पुराना अपराधी है बाइक चोरी के कई मामलों का आरोपी रहा है. हालांकि, वह अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है. उसे पकड़ने की कोशिश जारी है.






.png)











0 Comments