कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है क्योंकि यह सीधे किसी की जिंदगी बचाने का कार्य करता है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और समाज में जरूरतमंदों के लिए आगे आते रहें.
शिविर का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष विवेक सिन्हा ने किया. उद्घाटन के बाद जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, रक्तदाताओं की भीड़ बढ़ती गई और लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया. इस दौरान अक्षय ओझा, सुषमा कुमारी, तारामुनी देवी, पंकज वर्मा, जिले के प्रसिद्ध अधिवक्ता धीरज ठाकुर, कुमार राज, अनवर अली, चंदन कुमार राम, अशोक सिंह, मंगल वर्मा, बुन्नू मुरारी सहित कई लोगों ने रक्तदान किया.
कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के सचिव अभिषेक मिश्रा, उपाध्यक्ष रविकांत द्विवेदी, कोषाध्यक्ष चंदन खरवार, मणिकांत बबलू सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा.
वहीं सदर अस्पताल ब्लड बैंक के कर्मी सुनील कुमार, काउंसलर मुकेश कुमार एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने तकनीकी सहयोग प्रदान कर शिविर को सफल बनाने में अहम योगदान दिया. उनके सहयोग से रक्त संग्रहण और प्रबंधन की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई.
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है क्योंकि यह सीधे किसी की जिंदगी बचाने का कार्य करता है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और समाज में जरूरतमंदों के लिए आगे आते रहें.
शिविर के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रेरणा फाउंडेशन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं.






.png)











0 Comments