बायपास रोड में बिजली तार काट ले गया चोर, CCTV में कैद वारदात, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल ..

बताया कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी दो से तीन बार इसी तरह की चोरी हो चुकी है. लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों है. लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित नजर आती है.


 





                               







रात 12 बजे दीवार फांदकर युवक ने दिया वारदात को अंजाम
लगातार चोरी से स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के बायपास रोड में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बाबा इवेंट नामक प्रतिष्ठान के ऑफिस और पड़ोसी रिटायर्ड प्रोफेसर हरेंद्र राय के घर से अज्ञात चोर ने लगभग 100 मीटर बिजली का तार काटकर चोरी कर लिया. यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें रात करीब 12 बजे एक युवक दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश करता और आराम से तार काटता हुआ दिखाई दे रहा है.

बाबा इवेंट के संचालक बिट्टू मिश्र ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी दो से तीन बार इसी तरह की चोरी हो चुकी है.लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों है. लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित नजर आती है.

स्थानीय नागरिकों ने यह भी सवाल उठाया कि पुलिस ज्योति प्रकाश चौक क्षेत्र में लगातार निगरानी का दावा करती है, लेकिन उसी इलाके के पास इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की कोशिश की जा रही है.









Post a Comment

0 Comments