उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध होंगे और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.
- पटना आवास पर पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया सम्मान
- शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की जताई उम्मीद
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर/ पटना : बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नवनियुक्त शिक्षा मंत्री को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में भाजपा के युवा नेता ने पटना स्थित सरकारी आवास पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं.
मुलाकात के दौरान राहुल दुबे ने मंत्री मिथिलेश तिवारी को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी अनुभवी नेतृत्व को मिलने से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी. राहुल दुबे ने विश्वास जताया कि मंत्री के नेतृत्व में छात्रों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों के विकास के लिए प्रभावी पहल की जाएगी.
राहुल दुबे ने कहा कि मिथिलेश तिवारी का अनुभव और कार्यशैली बिहार की शिक्षा प्रणाली को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध होंगे और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.
मंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला. उपस्थित लोगों ने मंत्री के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए बिहार के शैक्षणिक विकास को लेकर आशा व्यक्त की.
इस अवसर पर भाजपा नेता आशु राय, मनीष चौबे, विकास कुमार, धनंजय राय, संजय चौबे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।






.png)











0 Comments