पिकअप की टक्कर से बुझ गई मासूम की जिंदगी, पीछा कर ग्रामीणों ने वाहन दबोचा ..

परिजन आनन-फानन में उसे बेहतर इलाज के लिए सासाराम ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई.






                               


  • इलाज के लिए ले जाते समय छह वर्षीय आर्यन ने रास्ते में तोड़ा दम
  • हादसे के बाद भाग रहे पिकअप का युवकों ने बाइक से किया पीछा, चालक फरार

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : धनसोई थाना क्षेत्र के खीरी राजवाहा मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम की जिंदगी छिन गई. परसिया गांव निवासी अजीत राम के पुत्र आर्यन कुमार की पिकअप वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से चोट लग गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिली जानकारी के अनुसार आर्यन सड़क किनारे मौजूद था, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन आनन-फानन में उसे बेहतर इलाज के लिए सासाराम ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक से पिकअप का पीछा शुरू कर दिया. काफी दूरी तक पीछा करने के बाद दिनारा-बेलवईया के पास वाहन को पकड़ लिया गया. हालांकि इस दौरान चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा.

घटना की सूचना मिलने पर धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया. पुलिस ने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है. ग्रामीणों ने चालक की जल्द गिरफ्तारी और सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.













Post a Comment

0 Comments