निशा सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, कंचन देवी ने दी बधाई ..

कहा कि निशा सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्य किया जाएगा.





                               

  • प्राणपुर विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • नए नेतृत्व से संगठन को मिलेगी मजबूती, महिला मोर्चा में बढ़ा उत्साह

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर. भाजपा महिला मोर्चा में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है. प्राणपुर विधानसभा-66 की विधायक को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

नए दायित्व के साथ अब संगठन को और मजबूत करने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में नई रणनीति और कार्ययोजना की उम्मीद जताई जा रही है. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे महिला नेतृत्व को मजबूती देने वाला कदम बताया है.

बक्सर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने निशा सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि निशा सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्य किया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा.













Post a Comment

0 Comments