पूछताछ के दौरान दोनों बरामद हथियार के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में नावानगर थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

- पुलिस की भनक लगते ही भागने लगे दोनों, पीछा कर टीम ने पकड़ा
- एक के पास से देशी कट्टा बरामद, एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के नावानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार केसठ पुरानी बाजार चीमनी मुहल्ला के समीप बधार में दो युवक हथियार के साथ मौजूद होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई.
पुलिस टीम ने सूचना का सत्यापन करते हुए बधार क्षेत्र में घेराबंदी की. इसी दौरान पुलिस की गतिविधि की आशंका होते ही वहां मौजूद दो युवक भागने लगे. सशस्त्र बल की सहायता से पुलिस ने दोनों को पीछा कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान एक युवक के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया.
पकड़े गए युवकों की पहचान केसठ निवासी राकेश कुमार और महेश कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान दोनों बरामद हथियार के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में नावानगर थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार राकेश कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उस पर पूर्व में नावानगर और कोरानसराय थाना में आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं.
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव पोलस्त कुमार, अंचल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द कुमार, नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार तथा सशस्त्र बल की टीम शामिल रही.





.png)









0 Comments