जन सुराज चली प्रखंड की ओर अभियान : सिमरी और चक्की में संगठन विस्तार पर मंथन, दो प्रमुख बैठकों में रणनीति तय ..

कहा कि जन सुराज का उद्देश्य केवल राजनीतिक विस्तार नहीं बल्कि जनभागीदारी आधारित मजबूत व्यवस्था का निर्माण करना है. प्रखंड स्तर पर संगठन को सक्रिय करने से आंदोलन को और गति मिलेगी.

 





                               


  • ब्रह्मपुर विधानसभा के सिमरी और चक्की प्रखंड में जन सुराज की सक्रिय बैठकें, संगठन को मजबूत करने पर जोर
  • जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में हुई चर्चा, वरिष्ठ नेताओं की रही अहम मौजूदगी 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : “जन सुराज चली प्रखंड की ओर” कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया. इन बैठकों में जन सुराज आंदोलन को बूथ और प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया.

पहली बैठक सिमरी प्रखंड के सहियार गांव में जन सुराज के कद्दावर नेता एवं मुखिया मनोज उपाध्याय के आवास पर आयोजित हुई. यहां प्रखंड स्तर के जन सुराज कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और संगठन विस्तार की रणनीति पर चर्चा की. सभी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जन सुराज की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया.

दूसरी बैठक चक्की प्रखंड के अरक ग्राम में सरपंच सह जन सुराज के संकल्पित नेता विजय बहादुर सिंह के आवास पर आयोजित हुई. इस बैठक में भी संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने, नई कमेटियों के गठन और आगामी रणनीति को लेकर विचार साझा किए गए. दोनों स्थानों पर हुई बैठकों में कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति सक्रियता देखने को मिली.

इन दोनों बैठकों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन नाजीर खान द्वारा किया गया. बैठक में वरिष्ठ नेताओं की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही, जिनमें अरविंद पाण्डेय, धनजी पांडे, अजित सम्राट, आशा देवी, डा जयशंकर प्रसाद, बिशनूदेव तिवारी, विजय पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य केवल राजनीतिक विस्तार नहीं बल्कि जनभागीदारी आधारित मजबूत व्यवस्था का निर्माण करना है. प्रखंड स्तर पर संगठन को सक्रिय करने से आंदोलन को और गति मिलेगी.

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया और आगामी बैठकों में और अधिक सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया.














Post a Comment

0 Comments