कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में बढ़ती विसंगतियों को दूर किया जा सकता है तथा समरस समाज की स्थापना संभव है. उन्होंने यह भी कहा कि महाराणा प्रताप के संघर्ष में विभिन्न समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी.
- बक्सर में भव्य आयोजन में जुटे मंत्री, विधायक और समाज के प्रमुख चेहरे
- वक्ताओं ने कहा- महाराणा प्रताप केवल एक समाज नहीं, पूरे राष्ट्र की प्रेरणा हैं
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर रविवार को शहर में भव्य उत्सव समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच किया गया. समारोह में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया. मंच से महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रप्रेम के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह में बिहार सरकार के विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर तथा खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. वहीं राजपुर विधायक संतोष निराला, बक्सर विधायक आनंद मिश्रा और डुमरांव विधायक राहुल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराणा फाउंडेशन के अध्यक्ष तेजप्रताप सिंह ने की जबकि संचालन डॉ. आशुतोष सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत में उमेश जायसवाल ने लता मंगेशकर की आवाज में ऐ मेरे वतन के लोगों गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.
सभा को संबोधित करते हुए अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन शौर्य, त्याग और बलिदान की अमिट गाथा है. उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में बढ़ती विसंगतियों को दूर किया जा सकता है तथा समरस समाज की स्थापना संभव है. उन्होंने यह भी कहा कि महाराणा प्रताप के संघर्ष में विभिन्न समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी.
खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को सीख लेने की जरूरत है. विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि महाराणा प्रताप हमें हर परिस्थिति में अपने स्वाभिमान, राष्ट्र और धर्म के लिए दृढ़ रहने की प्रेरणा देते हैं.
बक्सर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाते हैं और हमें अपने महापुरुषों के योगदान को याद करने का अवसर देते हैं. संतोष निराला ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक जाति या वर्ग के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के नायक थे. वहीं डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने कहा कि उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना समय की मांग है.
कार्यक्रम को रिंकू सिंह, अमरेंद्र राजेश, रामनाथ ठाकुर, बिंदेश्वरी पांडेय, बलवंत सिंह, शिवांग विजय सिंह, सैनिक संघ अध्यक्ष रामनाथ सिंह, कौशल विद्यार्थी, बलिराम सिंह और प्रदीप दुबे सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन महाराणा प्रताप फाउंडेशन के संयोजक पुनीत सिंह ने किया. कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों मे अधिवक्ता रूपेश मिश्रा, सिद्धेश्वरानंद बक्सरी, अंशु पांडेय, राजू सिंह, पंकज बसुधरी समेत कई लोग मौजूद रहे.
आयोजन को सफल बनाने में विश्वामित्र सिंह, गजेन्द्र आजाद, विनय उपाध्याय, मिथलेश सिंह, शशि गुप्ता, पुरुषोत्तम राय, पंकज पाठक, राघवेंद्र राय, रामशीष यादव, हिरामन पासवान, अमित सिंह, चेतन परासर, प्रत्यूष सिंह, युवराज सिंह, धनंजय मिश्रा, मोहम्मद अजहर, रवीना खातून, मीरा देवी और श्यामला पाठक सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.






.png)













0 Comments