बक्सर में दिखेगा वामनेश्वर धाम का नया स्वरूप : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देखा भव्य ‘ले-आउट प्लान’, रामरेखा घाट पर बनेगी श्रीराम की विशाल प्रतिमा ..

केंद्रीय कारा परिसर की बाहरी चहारदीवारी के भीतर स्थित प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने नक्शे और विस्तृत योजना के माध्यम से धाम के विकास और कायाकल्प की रूपरेखा प्रस्तुत की.

 





                               

  • जेल परिसर में बंदियों के हुनर की सराहना, पौधारोपण भी किया
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे रहे मौजूद


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार के मुख्यमंत्री के बक्सर दौरे के दौरान वामनेश्वर धाम के प्रस्तावित भव्य स्वरूप का ले-आउट प्लान सामने आया. केंद्रीय कारा परिसर की बाहरी चहारदीवारी के भीतर स्थित प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया. 

अधिकारियों ने नक्शे और विस्तृत योजना के माध्यम से धाम के विकास और कायाकल्प की रूपरेखा प्रस्तुत की. इसी दौरान मुख्यमंत्री ने बक्सर के प्रसिद्ध पर प्रभु श्रीराम की भव्य एवं विशाल प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की.

मुख्यमंत्री ने वामनेश्वरनाथ मंदिर में राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और मंदिर परिसर में पौधारोपण किया. इसके बाद उन्होंने केंद्रीय कारा परिसर में स्थित निर्माणशाला का निरीक्षण किया, जहां बंदियों द्वारा तैयार की गई हस्तकला और उत्पादों की प्रदर्शनी देखी. मुख्यमंत्री ने बंदियों के कौशल की सराहना की. जिलाधिकारी ने उन्हें चरखा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया.


रामरेखा घाट पर पर्यटन विकास की बड़ी सौगात

बक्सर के धार्मिक और पर्यटन विकास को गति देने के लिए कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया. रिमोट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने लाइट एंड साउंड कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया. साथ ही महर्षि विश्वामित्र मंडपम का अनावरण किया गया और डुमरांव के महाराज कमल बहादुर सिंह की प्रतिमा का भी उद्घाटन हुआ.

इस परियोजना के तहत लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से 5D थियेटर, ड्राई डेक फाउंटेन, इंडोर-आउटडोर रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं. रामरेखा घाट पर हाईटेक कंट्रोल रूम, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, सुंदर पाथ-वे, चेंजिंग रूम और गंगा आरती के विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं.

बाबा रामेश्वरनाथ मंदिर में टेका मत्था

मुख्यमंत्री ने में भी पूजा-अर्चना की, जहां भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित प्रथम शिवलिंग स्थित है. बक्सर आगमन पर उनका भव्य स्वागत जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नेताओं द्वारा किया गया.

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री, पर्यटन मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे.














Post a Comment

0 Comments