बताया कि मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए बहुत कम समय में निर्णय लिया और मंदिर को जेल परिसर से मुक्त कराने की प्रक्रिया को प्रशासनिक मंजूरी दिलाई.
- वामन भगवान मंदिर को जेल परिसर से मिली मुक्ति, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
- लाइट एंड साउंड शो की फिर होगी शुरुआत, महाराजा कमल सिंह की प्रतिमा का भी हुआ अनावरण
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बक्सर सदर विधायक ने जिले में हुए विकास कार्यों और ऐतिहासिक फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है. एक साक्षात्कार के दौरान विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से बक्सर में वर्षों से लंबित कई महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिली है और अब जिले की ऐतिहासिक पहचान को नई चमक मिल रही है.
विधायक ने कहा कि बक्सर स्थित भगवान वामन मंदिर वर्षों से जेल परिसर के अंदर सीमित होकर रह गया था, जिससे आम श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती थी. बक्सरवासियों की लंबे समय से मांग थी कि मंदिर को मुक्त कराया जाए. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए बहुत कम समय में निर्णय लिया और मंदिर को जेल परिसर से मुक्त कराने की प्रक्रिया को प्रशासनिक मंजूरी दिलाई. विधायक के अनुसार, इसके लिए ऐतिहासिक महत्व, भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत अध्ययन कर एक प्रस्तुति तैयार की गई थी, जिसके बाद यह कार्य संभव हो सका.
साक्षात्कार में विधायक ने डुमराव के महाराजा एवं बक्सर के पूर्व सांसद की प्रतिमा के अनावरण का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह कार्य पिछले करीब पांच वर्षों से लंबित था, लेकिन मुख्यमंत्री के सहयोग से इसे पूरा कराया गया. इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.
इसके साथ ही विधायक ने बक्सर में लाइट एंड साउंड शो को फिर से शुरू किए जाने को ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि उद्घाटन के कुछ समय बाद यह योजना बंद हो गई थी, लेकिन अब इसे दोबारा लोकार्पित किया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने के प्रयासों को भी याद करते हुए कहा कि उन्होंने इस परियोजना को शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
विधायक आनंद मिश्र ने प्रशासनिक इच्छाशक्ति पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन ठान लें तो वर्षों से अटके कार्य भी रातों-रात पूरे हो सकते हैं. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विकास कार्यों को समय पर पूरा करने की दिशा में सक्रियता दिखानी चाहिए.
वीडियो :






.png)











0 Comments