कहा कि न्यायालय केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि आम लोगों की उम्मीदों का केंद्र होता है. यहां आने वाले पीड़ित और निराश लोगों के साथ न्यायालय कर्मियों का व्यवहार ही संस्था की साख और गरिमा तय करता है.
- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब ने कहा- न्यायालय की गरिमा कर्मियों के व्यवहार से होती है तय
- प्रशिक्षण कार्यक्रम में नए कर्मचारियों को सिखाई गई न्यायालयीय प्रक्रिया, पत्राचार और रजिस्टर संधारण की बारीकियां
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : व्यवहार न्यायालय बक्सर परिसर में शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त लिपिकों को न्यायालयीय कार्य प्रणाली और जिम्मेदारियों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब ने कहा कि न्यायालय केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि आम लोगों की उम्मीदों का केंद्र होता है. यहां आने वाले पीड़ित और निराश लोगों के साथ न्यायालय कर्मियों का व्यवहार ही संस्था की साख और गरिमा तय करता है.
जिला विधिक सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय मनोज कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय मनीष कुमार शुक्ला तथा न्यायिक दंडाधिकारी सह नोडल अधिकारी चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया.
अपने संबोधन में काजल झांब ने कहा कि विश्वविद्यालय और न्यायालय का वातावरण अलग होता है. न्यायालय में कार्यरत कर्मियों को संवेदनशीलता, अनुशासन और व्यवहार कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि यह नए कर्मचारियों के लिए गर्व की बात है कि वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया का हिस्सा बने हैं.
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नए कर्मचारियों को न्यायालयीय कार्य प्रणाली, पत्राचार की प्रक्रिया, विभिन्न न्यायिक रजिस्टरों के संधारण और न्यायिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने कार्य निष्पादन की तकनीकी और व्यवहारिक बारीकियों पर भी प्रकाश डाला.
कार्यक्रम में प्रभारी प्रशासन न्यायालय राजीव कुमार श्रीवास्तव, नाजिर संतोष Kumar द्विवेदी, रजनीकांत मिश्र, अजय कुमार सिंह, सिस्टम ऑफिसर विजय कुमार सिंह तथा नायब नाजिर दीपक गुप्ता ने भी अपने विचार रखे.
इस अवसर पर अविनाश कुमार, दीक्षित कुमार, रविशंकर झा, राहुल कुमार, मंजुला कुमारी, कोमल सिंह, सोनम कुमारी, प्रिया कुमारी, कहकशां परवीन, सतीश कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य नव नियुक्त कर्मचारी मौजूद रहे.






.png)











0 Comments