वीडियो : पत्रकारों का बढ़ा मान, हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कलम के सिपाहियों का हुआ सम्मान ..

कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकार अपनी निष्पक्ष लेखनी तथा साहसिक रिपोर्टिंग के जरिए समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं.





                               




  • सीएनजी पंप परिसर में आयोजित समारोह में अंगवस्त्र और पेन देकर किया गया सम्मानित
  • प्रकाश राय बोले- पत्रकार समाज को दिशा देने वाले लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर. हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहर के चरित्रवन स्थित श्री जय मां दुर्गा सर्विसेज सीएनजी पेट्रोल पंप परिसर में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन पंप के प्रोपराइटर एवं समाजसेवी प्रकाश राय उर्फ चुल्लू राय द्वारा किया गया, जहां जिले के दर्जनों पत्रकारों को अंगवस्त्र और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रकाश राय ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं. वे केवल खबरों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य नहीं करते, बल्कि समाज की वास्तविक तस्वीर सामने लाकर राष्ट्र को सही दिशा और दशा देने का दायित्व भी निभाते हैं. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकार अपनी निष्पक्ष लेखनी तथा साहसिक रिपोर्टिंग के जरिए समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं.

उन्होंने कहा कि पत्रकार किसी व्यक्ति, संस्था या व्यवस्था को उसकी उपलब्धियों के आधार पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं, वहीं गलत कार्यों को उजागर कर जवाबदेही भी तय करते हैं. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज बनकर पत्रकार न्याय और अधिकार की लड़ाई को मजबूती देते हैं.

प्रकाश राय ने कहा कि भ्रष्टाचार, अन्याय और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. उनकी लेखनी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की ताकत रखती है. पत्रकारों का सम्मान करना राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका का सम्मान करना है. उन्होंने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा प्रयास है तथा वे पत्रकारों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे.

इस दौरान पत्रकारों के बीच आपसी संवाद, विचार-विमर्श और पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर भी चर्चा हुई. समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा. मौके पर डॉ. शशांक शेखर, आलोक कुमार, राजू ठाकुर, धीरज वर्मा, चंद्रकांत निराला, गुलशन सिंह, मनीष मिश्रा, प्रशांत राय, नवीन पाठक, बासुकी पांडे, धर्मेंद्र पाठक, मोहम्मद मोईन, रेहान, अजय उपाध्याय समेत जिले के कई पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













Post a Comment

0 Comments