कहा कि रेड क्रॉस के सदस्य और पदाधिकारी लगातार मानव सेवा में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़, दुर्घटना अथवा अन्य आपदाओं के समय रेड क्रॉस की टीम प्रशासन के साथ मिलकर पीड़ितों की सहायता में जुट जाती है.
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, डीएम साहिला ने संस्था की भूमिका को सराहा
- मानवता में एकजुटता” विषय पर आयोजित हुई संगोष्ठी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : विश्व रेड क्रॉस दिवस पर बक्सर में सेवा, सहयोग और मानवता का अनूठा संगम देखने को मिला. रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण, रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और संगोष्ठी का आयोजन किया गया. डीएम साहिला ने रेड क्रॉस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि संस्था आपदा के समय जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़ित मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
गुरुवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डीएम सह अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी साहिला द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई. इसके बाद ब्लड डोनेशन कैंप एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया. “मानवता में एकजुटता” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और आपदा प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
डीएम साहिला ने अपने संबोधन में कहा कि रेड क्रॉस के सदस्य और पदाधिकारी लगातार मानव सेवा में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़, दुर्घटना अथवा अन्य आपदाओं के समय रेड क्रॉस की टीम प्रशासन के साथ मिलकर पीड़ितों की सहायता में जुट जाती है. ऐसे में संस्था के सभी सदस्य धन्यवाद के पात्र हैं.
एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा, "आज रेड क्रॉस स्थापना दिवस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. यह देखकर खुशी होती है कि बक्सर रेड क्रॉस का चैप्टर अत्यंत सक्रिय है. मानवता के नाते, चाहे बाढ़ हो या कोई अन्य आपदा, रेड क्रॉस की भूमिका महत्वपूर्ण है. मैं आम जनता से अपील करता हूँ कि वे सेवा के इस मिशन से बड़ी संख्या में जुड़ें."
रेड क्रॉस सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी ने कहा, "विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई. आज डीएम साहब की अध्यक्षता में ध्वजारोहण और सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा को सुदृढ़ करना है. रेड क्रॉस स्वास्थ्य और आपदा के समय सदैव तत्पर रहता है. मैं युवाओं और नए वालंटियरों से आग्रह करता हूँ कि वे इस परिवार का हिस्सा बनकर समाज कल्याण में अपना योगदान दें."
डॉक्टर दिलशाद आलम ने कहा, "विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर हमने जनता के लिए मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप लगाया है. यहाँ आँखों की जाँच, शुगर और बीपी की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है. प्रशासन और विभिन्न डॉक्टरों के सहयोग से रेड क्रॉस अब रक्त व्यवस्था में भी काफी बेहतर कार्य कर रहा है. बक्सर की सिविल सोसाइटी एकजुट होकर मानवता की भलाई के लिए निरंतर प्रयास कर रही है."
कार्यक्रम में एडीएम अरुण कुमार, सिविल सर्जन बक्सर, एसडीपीओ गौरव पांडे, उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, आपदा प्रभारी राजीव सिंह, जिला उद्यमी संघ के अध्यक्ष बृज किशोर सिंह, सत्येंद्र सिंह, ओम जी यादव, निसार अहमद, मनोज राय, अविनाश जायसवाल, इफ्तखार अहमद, मो. जमाल, स्नेहाशीष वर्धन, नंदू पांडेय, डॉक्टर पी के पांडेय, डॉ शशांक शेखर, सुरेश संगम सहित मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य महिलाएं उपस्थित रहीं. रक्तदान शिविर में करीब पांच लोगों ने रक्तदान किया. ब्लड बैंक प्रभारी सचिन राय, गुड्डू जायसवाल, मुकेश कुमार और वीरेंद्र ने शिविर संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई.
वीडियो:






.png)















0 Comments