कार्यकर्ताओं ने भी इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं पर सरकार पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी.
- भाजपा नेता विजय कुमार मिश्रा ने बताया अनुभवी और जमीनी नेता
- मंत्री पद मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह, विकास की उम्मीदें बढ़ीं
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार सरकार में मिथिलेश तिवारी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मिश्र ने इस फैसले का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
विजय कुमार मिश्र ने कहा कि मिथिलेश तिवारी लंबे समय से संगठन और जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि तिवारी एक कर्मठ, अनुभवी और जनता से जुड़े हुए नेता हैं, जिनकी कार्यशैली हमेशा जनहित को प्राथमिकता देती रही है.
उन्होंने यह भी कहा कि मिथिलेश तिवारी के कैबिनेट मंत्री बनने से न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, बल्कि आम जनता में भी विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं. बक्सर सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए इस निर्णय को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण बताया है.
विजय कुमार मिश्र ने विश्वास जताया कि मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद मिथिलेश तिवारी बिहार के विकास, जनकल्याण योजनाओं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अब एक ऐसा नेतृत्व मिला है जो जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा.
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नेतृत्व ने एक योग्य और जमीनी नेता को कैबिनेट में शामिल कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है. इससे संगठन और सरकार के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं पर सरकार पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी.






.png)











0 Comments