बक्सर से पूर्व सांसद प्रत्याशी रह चुके तथा वर्तमान सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी.
- शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर नई सरकार के लिए जताई उम्मीद
- डबल इंजन सरकार बिहार के विकास को देगी नई रफ्तार : कंचन देवी
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : बिहार में नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी अपनी पूरी टीम के साथ पटना पहुंचीं और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर नए मंत्रिमंडल को शुभकामनाएं दीं. समारोह के दौरान भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच उत्सवी माहौल बना रहा.
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद कंचन देवी ने बक्सर से पूर्व सांसद प्रत्याशी रह चुके तथा वर्तमान सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी. इसके साथ ही बक्सर जिले के प्रभारी मंत्री बनाई गई रमा निषाद को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के नए चेहरे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएंगे.
कंचन देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में चल रही डबल इंजन की सरकार बिहार के विकास में नया अध्याय लिखेगी. उन्होंने कहा कि नई सरकार रोजगार, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगी.
उन्होंने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गठित नया मंत्रिमंडल बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होगा. भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए सरकार के प्रति अपना समर्थन भी जताया.







.png)













0 Comments