वीडियो : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बक्सर बंद, प्रशासन की सूचीबद्ध दुकानें ही खुलीं ..

कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के कारण स्थानीय दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है. साथ ही ऑनलाइन दवा मंगाने पर डुप्लीकेट दवा मिलने की आशंका भी बनी रहती है. उन्होंने कहा कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए कुछ दुकानों को खुला रखा गया था ताकि इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित न हों.




                               


- AIOCD की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले में व्यापक असर, अधिकांश मेडिकल स्टोर दिनभर रहे बंद

- प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए जारी की थी मेडिकल दुकानों की सूची

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा बुधवार को बुलाए गए राष्ट्रव्यापी बंद का असर बक्सर जिले में भी व्यापक रूप से देखने को मिला. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अधिकांश मेडिकल दुकानें सुबह से ही बंद रहीं. हालांकि मरीजों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी सूची के अनुसार कुछ मेडिकल स्टोर खुले रखे गए, जहां जरूरतमंद लोगों को दवाएं उपलब्ध कराई गईं.

बंदी को लेकर औषधि नियंत्रण प्रशासन पहले से अलर्ट था. औषधि निरीक्षक मनोज कुमार दास और अजय कुमार रसिक ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-3 के तहत कई मेडिकल दुकानों को खुला रखने का निर्देश जारी किया था. प्रशासन ने स्पष्ट कहा था कि किसी भी स्थिति में इमरजेंसी मरीजों को दवा की कमी नहीं होनी चाहिए.

औषधि निरीक्षक मनोज कुमार दास, बक्सर-02 एवं अतिरिक्त प्रभार बक्सर-03 द्वारा जारी सूची में मे० न्यू सुमन मेडिकल, स्टेशन रोड डुमरांव, मे० गोल्डेन मेडिकल हॉल, स्टेशन रोड डुमरांव, गे० सिंह मेडिकल हॉल, डुमरांव, मे० सरस्वती मेडिकल हॉल, स्टेशन रोड कृष्णाब्रह्म, मे० नारायण मेडिकल हॉल, मेन रोड तियरा, मे० अशोक मेडिकल हॉल, मेन रोड बन्नी, मे० न्यू तारा मेडिकल हॉल, दुर्गा मंदिर के समीप धनसोई, मे० विकास मेडिकल हॉल, धनसोई बाजार, मे० सुशीला मेडिकल हॉल, मेन रोड सिमरी, मे० संतोष मेडिकल हॉल, नया भोजपुर डुमरी रोड, मे० आदर्श मेडिकल हॉल, मेन रोड ब्रह्मपुर, मे० गोविन्द मेडिको, मेन रोड नावानगर, मे० अशोक मेडिकल हॉल, मेन रोड सोनवर्षा, मे० शिवम मेडिकल हॉल, रघुनाथपुर, मे० विजय मेडिकल हॉल, महादेवगंज सोनवर्षा, मे० न्यू जयसवाल मेडिकल हॉल, यादव मोड़ चौसा, मे० न्यू नेहा मेडिकल हॉल, उत्तमपुर रोड भलुहा, मे० राजेन्द्र मेडिकल हॉल, कठार रोड कृष्णाब्रह्म, मे० श्री निवास मेडिकल हॉल, मेन रोड कोरानसराय, मे० शिवलोक मेडिकल हॉल, मेन रोड कोरानसराय, मे० राहुल मेडिकल हॉल, मेन रोड ब्रह्मपुर तथा मे० आनंद मेडिकल हॉल, मेन रोड सोनवर्षा को खुला रखने का निर्देश दिया गया था.

वहीं औषधि निरीक्षक अजय कुमार रसिक, बक्सर-01 द्वारा शहर क्षेत्र की दुकानों की अलग सूची जारी की गई थी। इसमें मे० लक्ष्मी मेडिकल हॉल, सदर अस्पताल के सामने मल्लाहचकिया बक्सर, मे० आदित्य मेडिकल हॉल, सदर अस्पताल के सामने मल्लाहचकिया, मे० फरिदीया मेडिकल हॉल, पीपी रोड बक्सर, मे० इंडियन मेडिकल हॉल, धोबीघाट बक्सर, मे० अग्रवाल मेडिकल हॉल, मेन रोड बक्सर, मे० विशाल मेडिकल हॉल, मेन रोड गोलंबर, मे० न्यू हंसराज मेडिको, मेन रोड गोलंबर तथा मे० ग्रीन मेडिको, स्टेशन रोड बक्सर शामिल थे.

दवा दुकानदार मनोज सिंह ने कहा कि ऑनलाइन बिक्री के विरोध में यह बंदी की गई है. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के कारण स्थानीय दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है. साथ ही ऑनलाइन दवा मंगाने पर डुप्लीकेट दवा मिलने की आशंका भी बनी रहती है. उन्होंने कहा कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए कुछ दुकानों को खुला रखा गया था ताकि इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित न हों.

दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट और बिना पर्याप्त जांच के दवा बिक्री से पारंपरिक मेडिकल दुकानों का कारोबार प्रभावित हो रहा है. उन्होंने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री के लिए कड़े नियम लागू करने की मांग की है.

इधर प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए hq. अस्पतालों के आसपास की सूचीबद्ध मेडिकल दुकानों और जन औषधि केंद्रों के खुले रहने से इमरजेंसी मरीजों को कुछ हद तक राहत मिली.

वीडियो : 















Post a Comment

0 Comments