बायपास रोड पर अचेत मिले युवक की मौत, पहचान अब तक नहीं ..

उन्होंने बिना देर किए उसे ई-रिक्शा की मदद से अस्पताल भिजवाया. संतोष उपाध्याय के अनुसार अस्पताल ले जाते समय युवक की सांसें चल रही थीं, जिससे उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.






                               


  • सड़क किनारे अचेत मिला युवक अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित
  • सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से पहुंचाया गया था अस्पताल 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र स्थित बायपास रोड पर शनिचरा बाबा मंदिर के समीप रविवार की रात सड़क किनारे एक युवक अचेत अवस्था में मिला, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और युवक की पहचान नहीं हो सकी है.

जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता संतोष उपाध्याय को जैसे ही सड़क किनारे एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली, उन्होंने बिना देर किए उसे ई-रिक्शा की मदद से अस्पताल भिजवाया. संतोष उपाध्याय के अनुसार अस्पताल ले जाते समय युवक की सांसें चल रही थीं, जिससे उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इधर, मुफस्सिल थाना आउटपोस्ट के प्रभारी गुड्डू चौधरी ने बताया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास प्रतीत होती है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही आसपास के इलाकों में सूचना भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.














Post a Comment

0 Comments