बताया कि 18 जून को वे स्वयं डीआरएम से मुलाकात कर आम लोगों की परेशानियों को रखेंगे. स्कूल खुलने के बाद संभावित जाम की समस्या को देखते हुए भी प्रशासन संवेदनशील है और जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है.

- पूर्व जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना, कहा- पुल निर्माण और विकास कार्यों में हुई गड़बड़ियों की होगी जांच
- आरओबी, सड़क और यातायात समस्याओं के समाधान का दावा, बोले- 2 से 3 साल में बदलेगी बक्सर की तस्वीर
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर विधायक आनंद मिश्र ने पुल और विकास कार्यों को लेकर विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में हुए निर्माण कार्यों की जांच कराई गई तो यह सामने आ जाएगा कि आखिर पुल का माल किसने खाया और कमीशन किसके पास गया. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग आज पुल और सड़क की समस्याओं को लेकर राजनीति कर रहे हैं, जबकि जब ये निर्माण कार्य हो रहे थे तब उन्होंने गुणवत्ता और पारदर्शिता पर कोई सवाल नहीं उठाया.
मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि वर्तमान में जो लोग सरकार और प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं, वे पहले यह बताएं कि पुल निर्माण के दौरान उनकी क्या भूमिका थी. उन्होंने कहा कि बक्सर में कई ऐसे कार्य हुए जिनकी उपयोगिता पर सवाल उठते हैं. कुछ जगहों पर पहले से पुल मौजूद होने के बावजूद नए पुलों की स्वीकृति दिलाई गई, जिससे यह संदेह पैदा होता है कि कहीं इसके पीछे कमीशनखोरी का खेल तो नहीं था.
आनंद मिश्र ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच कराई गई तो तथाकथित "अली बाबा और 40 चोर" सामने आ जाएंगे. हालांकि उन्होंने किसी एक व्यक्ति का नाम लेने से इनकार करते हुए कहा कि कई बार पर्दे के पीछे बैठे लोग ही पूरे खेल का संचालन करते हैं. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार पुराने कार्यों में हुई गड़बड़ियों को सुधारने का प्रयास कर रही है और जो भी दोषी होंगे, वे उजागर होंगे.
आरओबी और शहर में यातायात की समस्या पर विधायक ने कहा कि प्रशासन लगातार काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि 18 जून को वे स्वयं डीआरएम से मुलाकात कर आम लोगों की परेशानियों को रखेंगे. स्कूल खुलने के बाद संभावित जाम की समस्या को देखते हुए भी प्रशासन संवेदनशील है और जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है.
विधायक ने जासो रोड के चौड़ीकरण और उन्नयन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सड़क को बेहतर मानकों के अनुरूप विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विकास कार्यों में बाधा डालना चाहते हैं. इसके बावजूद सरकार और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं.
आनंद मिश्र ने विश्वास जताया कि अगले दो से तीन वर्षों में बक्सर की तस्वीर बदलेगी. उन्होंने कहा कि वर्षों की अव्यवस्था और खराब योजनाओं के कारण जिले को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई में समय लगेगा, लेकिन बक्सर को विकास की नई दिशा देने का प्रयास लगातार जारी है.
वीडियो :




.png)








0 Comments