कहा कि उनके साथ अन्याय और ज्यादती हुई है. नेताओं ने कहा कि पूरे मामले को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा.

- भोला सिंह बोले- भाजपा परिवार दुर्गेश उपाध्याय के साथ मजबूती से खड़ा, न्याय के लिए लड़ी जाएगी लड़ाई
- भाजपा और सहयोगी दल के नेताओं ने आवास पहुंचकर जाना पूरा घटनाक्रम, उचित मंच पर मामला उठाने की कही बात
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को भाजपा एवं सहयोगी दल के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पहुंचा. नेताओं ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा परिवार इस मामले में दुर्गेश उपाध्याय के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया. उनके साथ जदयू के जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, भाजपा नेता राजाराम पांडेय तथा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला बीस सूत्री सदस्य सौरभ तिवारी भी मौजूद रहे.
दुर्गेश उपाध्याय से विस्तृत बातचीत के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनके साथ अन्याय और ज्यादती हुई है. नेताओं ने कहा कि पूरे मामले को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा. भोला सिंह ने कहा कि भाजपा परिवार अपने कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ा है और इस मामले में हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा.
इस दौरान भाजपा क्रीड़ा मंच के प्रदेश प्रवक्ता राहुल दुबे, किसान मोर्चा के महामंत्री उमाकांत पांडेय, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंकू चौबे, अजय वर्मा, विनोद उपाध्याय, बंशीधर पाण्डेय, अजय भट्ट, उदय उज्जैन, अतीश लाल, अजित चौधरी, रोहित मिश्र, महावीर गुप्ता सहित भाजपा एवं सहयोगी दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.




.png)








0 Comments